दिल्‍ली में 440 वोल्‍ट का झटका, बिजली दरें 3 फसदी तक बढ़ीं

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली में रहने वाले लोगों को आज से बिजली के लिये अपनी जेब और हल्‍की करनी पड़ेगी क्‍योंकि बिजली नियामक आयोग यानी डीईआरसी ले बिजली की दरें तीन फीसदी तक बढ़ा दी हैं। दिल्‍ली के लोगों के लिये यह महंगाई की यह दोहरी मार होगी क्‍योंकि प्‍याज की कीमत भी आसमान छूने वाली है।

बिजली विभाग के आला अधिकारी ने बताया कि कंपनियों ने पिछले साल अक्‍टूबर से दिसंबर के दौरान बिजली खरीदने के लिये जो ज्‍यादा कीमत चुकाई गई थी उसकी भरपाई के लिये ये शुल्‍क लगाया गया है। डीईआरसी के नये आदेशों के मुताबिक 1 फरवरी से लेकर 30 अप्रैल तक उपभोक्‍ताओं को बिजली की ज्‍यादा कीमत देनी होगी।

 Delhiites to pay more for power

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के ग्राहकों के लिये तीन फीसदी की वृद्धि होगी, जबकि टाटा पावर डेल्‍ही डिस्‍ट्रीब्‍यूशन लिमिटेड के उपभुक्‍ताओं के लिये डेढ़ फीसदी की बढ़ोत्‍तरी होगी। डीईआरसी के सचिव जयश्री रघुरमन ने कहा कि यह बढ़ोतरी तीन महीने के लिए है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+