हिलेरी क्लिंटन की जगह लेंगे जॉन कैरी
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री के पद पर जॉन केरी के नाम को सीनेट ने मंजूरी दे दी है। अब वह हिलेरी क्लिंटन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो रहा है। इस पद के लिए कैरी के पक्ष में 94 वोट पड़े।
दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा का यह पहला चयन है जिसे सीनेट ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में जॉन कैरी विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष है। वह वियतनाम युद्ध में भाग ले चुके हैं।
उनके चयन पर सीनेटर रॉबर्ट मेन्डेज ने कहा है कि वह इस पद के लिए सर्वथा योग्य हैं। यह एक बेहद महत्वपूर्ण पद है जो कि हमारे प्रजातांत्रिक देश के लिए बेहद जरूरी है। एक अन्य सीनेटर कार्डिन ने उनके बारे में कहा है कि ईरान से सेना वापसी और अफगानिस्तान में शांति बहाली में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होने विश्व के कुछ चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में बेहतर ढंग से काम किया है। हमें उनकी क्षमता पर पूरा यकीन है।













Click it and Unblock the Notifications