शपथ ग्रहण के बाद पत्‍नी मिशेल की बाहों में बाहें डालकर झूमें ओबामा

वाशिंगटन। दूसरी बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने वाले बराक ओबामा ने अपनी पत्‍नी मिशेल के इसका जश्‍न मनाया और डांस भी किया। यह ओबामा के लिए बड़ी उपलब्धि है कि वह दूसरी बार सबसे शक्तिशाली देश के राष्‍ट्रपति बनें। उन्‍होने गायक जेनिफर हडसन की धुनों पर मिशेल को साथ डांस किया।

इसके पहले शपथ ग्रहण के बाद दिये गये अपने भाषण में ओबामा ने देश के मध्‍यवर्ग को महत्‍वपूर्ण बताया। उन्‍होने कहा कि ऐसे आर्थिक संकट के समय जब अमीरों की संख्‍या कम हो रही है और वंचितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है तो ऐसे में मध्‍यमवर्ग है जो देश को आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध है।

Barack Obama

उन्‍होने इस बार भी दोहराया कि युद्ध का दौर खत्‍म हो चुका है और अब हमारा उद्देश्‍य आर्थिक सुधार है। हमारे पास पूरी दुनिया को एकजुट करने की योग्‍यता और सामर्थ्‍य है। उन्‍होने कहा कि हमारे पास युवा शक्ति है और जोखिम लेने की क्षमता भी है। उन्‍होने युवाओ का आह्वान करते हुए कहा कि हम इसी के लिए बने हैं और मुझे यकीन है कि हम जरूर कामयाब होंगे। हम अपनी असीमित क्षमता और योग्‍यता का इस्‍तेमाल करेंगे।

उन्‍होने अफग‍ानिस्‍तान से सेना हटाने की भी बात की और कहा कि हम अमेरिकी इस बात पर यकीन करते हैं कि देश की सुरक्षा बनाये रखने के लिए कोई युद्ध जरूरी नहीं हैं। इसके अलावा इस बार ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए 8 लाख आये थे। जबकि पहली बार राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेते समय 18 लाख लोग समारोह का हिस्‍सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+