लंच पर मिलेंगे राजनाथ और सुषमा स्‍वराज, हो सकती है पीएम मुद्दे पर बात

Rajnath Singh and Sushma Swarj
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री पद की उम्‍मीदवारी को लेकर चल रहे घमासान के बीच पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह आज वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे। दोनों नेताओं की लंच पर मुलाकात होगी और ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की उम्‍मदीवारी के साथ ही साथ कई अन्‍य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा अध्‍यक्ष पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह आज पहली बार पार्टी मुख्‍यालय भी जायेंगे जिसके बाद सुषमा स्‍वराज के साथ लंच का कार्यक्रम है।

मालूम हो कि भाजपा की अंदरुनी कलह सबके सामने है। एक तरफ तलवार की धार पर पहुंची कर्नाटक सरकार को लेकर पार्टी जहां चिंतित है वहीं पार्टी की गुटबाजी एक बड़ी समस्‍या बनकर सामने आ रही है। वहीं आरएसएस के चिंतक एमजी वैद्य ने अपने ब्लॉग पर इसका खुलासा कर चुके हैं।

एमजी वैद्य ने आशंका जाहिर की है कि नितिन गडकरी का अध्यक्ष पद छोड़ना बीजेपी के कुछ नेताओं की साजिश का नतीजा था। मालूम हो कि शिवसेना ने सुषमा स्‍वराज को प्रधानमंत्री पद के लिये योग्‍य बताया है। शिवसेना ने दिवंगत बाला साहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा है कि उन्‍होंने ही सुषमा स्‍वराज को प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में अपनी राय रखी थी।

नडीए गठबंधन के सबसे बड़े घटक भाजपा में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किये जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच शीवसेना इस बहस में कूद मामले को एक नयी दिशा में पहुंचा दिया है। वहीं पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राम जेठमालानी ने नरेन्‍द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार बनाये जाने की वकालत की है। इतना ही नहीं जेठमलानी ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+