कर्नाटक के नाटक से राजनाथ परेशान नहीं

नई दिल्ली। एक बार फिर से भाजपा की पतवार राजनाथ सिंह के हाथ में हैं। पद संभालते ही राजनाथ सिंह ने जताने की कोशिश की है कि वो हर तरह से बीजेपी की नैया को पार लगाकर ही दम लेंगे। इसी सिलसिले में वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद किसान पुत्र राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं निकालना चाहिए।

यह एक औपचारिक मुलाकात थी, उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को कई खतरा नहीं है। वो आराम से वहां काम कर रही है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

मालूम हो कि खबर थी कि 13 विधायकों ने भाजपा छो़ड़कर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा की पार्टी ज्वाइन करने का फैसला ले लिया है और अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को सौंप दिया है जिसके लिए मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। लेकिन राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर दोनों ने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है।

राजनाथ सिंह ने बड़ी ही बेबाकी से दावा किया है भाजपा ने कर्नाटक में अच्छा शासन और अच्छा काम किया है इसलिए वो ही आगे भी राज्य पर राज करेगी।रही बात आपसी मतभेद की तो उसे आराम से बैठकर सुलझा लिया जायेगा। यह हमारे परिवार का मसला है जिसे हम आसानी से सलझा लेंगे बेकार में इस बात का हौव्वा नहीं मनाना चाहिए। मालूम हो ि कर्नाटक में विधानसभाचुनाव सिर पर है जिसमें कि कहा जा रहा है कि भाजपा को बीएस येदुरप्पा के कारण नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+