राहुल गांधी के बेहद करीबी विधायक नीलेश की सड़क हादसे में मौत

Rahul Gandhi
नागपुर। यवतमाल से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी नीलेश देशमुख पारपेकर की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्‍त जिला परिषद सदस्‍य बालासाहेब मंगुलकर भी थे जिन्‍हें मामूली चोटे आईं हैं जो खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसा उस वक्‍त हुआ जब नीलेश अपनी कार से नागपुर जा रहे थे। रास्‍ते में एक जानवर को बचाने के चक्‍कर में उनकी कार पलट गई। पुलिस ने बताया कि कार नीलेश खुद चला रहे थे।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय कांग्रेस विधायक नीलेश देशमुख पारवेकर रविवार की शाम यवतमाल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ कार में जिला परिषद सदस्‍य बालासाहेब मंगुलकर भी थे। पुलिस ने बताया कि नीलेश कार चला रहे थे तभी नागपुर से पहले ही हाइवे पर अचानक एक जानवर आ गया। कार की गति तेज थी और जानवर को बचाने के चक्‍कर में नीलेश ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दोनों जख्‍मी हो गये जिन्‍हें फौरन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान नीलेश देशमुख की मौत हो गई जबकि बालासाहेब मंगुलकर खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराच चव्वाण और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष मानिकराव ठाकरे आज यवतमाल जा रहे है। मालूम हो कि नीलेश राहुल ब्रिगेड के सक्रिय सदस्‍य थे और मुख्‍यमंत्री चव्‍हाण के बेहद करीबी थे। सूत्रों ने बताया कि नीलेश और राहुल गांधी में भी अच्‍छी बनती थी। नीलेश के परिवार में मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। बताते चलें कि हादसे की सूचना मिलते ही एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार उनके निवास पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+