बाढ़ के चलते शहर में घुसे 15 हजार मगरमच्छ
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत लिंपोपो में भीषण बाढ़ आ गयी। जिसके कारण नजदीक ही स्थित 'राकवेना क्रोक्रोडाइल फार्म' का गेट खोलना पड़ा। गेट खुल जाने से बाढ़ के पानी के साथ ही फार्म के लगभग 15000 मगरमच्छ शहर में घुस गये। इस घटना के बाद पूरे शहर में अफरातफरी मच गयी और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छत पर चढ़ गये।
इस पर एक स्थानीय समाचार पत्र 'बील्ड' के अनुसार राकवेना फार्म में हजारों मगरमच्छ बंद थे लेकिन बाढ़ के कारण फार्म मालिक को मुख्य द्वार खोलना पड़ा। जिससे कि मगरमच्छ पूरे शहर में फैल गये। मगरमच्छों को पकड़ने के लिए सेना और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। कई स्थानीय लोगों ने भी मोटर बोट की सहायता से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फार्म हाउस के मालिक के दामाद ने बताया कि जब मैं वहां पहुंचा तो मगरमच्छ आस पास घूम रहे थे।

हालांकि अभी तक मगरमच्छ द्वारा किसी को घायल या हताहत करने की खबरें नहीं आयी हैं। सेना और पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है और प्रभावित स्थान के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications