शिक्षक भर्ती घोटाला: चौटाला और उसके बेटे को 10 साल की सजा

मालूम हो कि सुनवाई से ठीक पहले चौटाला के समर्थकों ने कोर्ट के बाहर हंगामा किया था जिसे काबू में करने के लिये पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी थी। इस लाठीचार्ज में कुछ समर्थक जख्मी भी हो गये थे। सजा के ऐलान के बाद से चौटाला के समर्थक कोर्ट के बाहर पथराव करने लगे। खबर लिखे जाने तक ओमप्रकाश चौटाला के समर्थक कोर्ट परिसर के बाहर जमे हुए हैं। मालूम हो कि मालूम हो कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला सहित 55 लोगों को कोर्ट ने जूनियर बेसिक ट्रेंड (जेबीटी) टीचर भर्ती घोटाले में दोषी पाया था। यह मामला वर्ष 2000 का है जब ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। उनके कार्यकाल 3206 टीचरों की भर्ती की गई थी। इस भर्ती में तमाम नियम और कानूनों की अनदेखी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications