भारत के नक्शे से गायब हुआ अरुणाचल और कश्मीर
नयी दिल्ली। विकिमीडिया फाउंडेशन ने भारत के नक्शे के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कर दिया और हमारी सरकार को कानों कान खबर तक नहीं हुई। विकिमीडिया ने अपने ट्रैवल साइट पर डाले गए भारत के मानचित्र से पाकिस्तान और चीन के कब्जे वाले क्षेत्र को भारत के मैप से बाहर कर दिया गया है। विकिमीडिया की नई ट्रैवल गाइट साइट पर डाले गए इस मैप में पूरे कश्मीर और अरणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र के तौर पर दिखाया गया है।
भारत की संप्रभुता के ऊपर इतना बड़ा आघात करने के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली है। भारत के नक्शे से इन विवादित हिस्सों को हटाने के साथ ही साथ ही साइट पर पाकिस्तान की ओर से डाले गए नक्शे में भारत के विवादित वाले हिस्से को भी गैरविवादित बताया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में विकिमीडिया फाउंडेशन ने फ्री ऑनलाइन ट्रैवल गाइट लांच किया है, जिसे विकिवॉयल का नाम दिया गया है। इस साइट पर दुनिया भर के देशों के नक्शे को सैलानियों की जानकारी के लिए डाला गया है।
विकिमीडिया ने पिछले हफ्ते ही इस ट्रैवल गाइट को लांच किया था, जिसपर एकसाथ 50,000 से अधिक आर्टिकल डाले गए थे। इस तरह की लापरवाही के बाद ये देखने वाली बात होगी कि सरकार इस के बाद विकिमीडिया के खिलाफ क्या कदम उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications