आतंकियों के डार्लिंग बन गये हैं शिंदे: आरएसएस
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान पर बवाल मचा हुआ है। शिंदे पर पलटवार करते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के प्रवक्ता राम माधव ने कहा है कि इस प्रकार के बयानबाजी से शिंदे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं। आरएसएस नेता राम माधव ने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जिस तरह से वो आतंकियों की मदद कर रहे हैं उससे तो वो आतंकियों के डार्लिंग बन गये हैं। वहीं दूसरी तरफ जमात-उद-दावा उन्हें बधाई दे रहा है। राम माधव ने ट्विट कर कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि आतंकी संगठन शिंदे को बधाई दे रहे हैं। id="toptextpromo">मालूम
हो कि रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में चितंन शिविर में सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा और आरएसएस पर देश में हिंदू आतंकवाद फैलाने के लिये आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाने का आरोप लगाया था। वहीं भाजपा ने शिंदे की कड़ी आलोचना की है और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा था। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने कहा था कि जांच में ये बातें सामने आईं हैं कि भाजपा और संघ ने आतंकवाद फैलाने के लिए आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>समझौता
एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद में बम लगाए गए। मालेगांव में विस्फोट किया गया। हमें इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा और सतर्क रहना होगा। वहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शिंदे के बयान को सही ठहराया है। मणिशंकर ने कहा है कि शिंदे की बात सौ प्रतिशत सही है कि संघ और भाजपा आतंकी प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। शुक्र है कि कम से कम देश के गृह मंत्री के स्तर पर यह बात स्वीकार की गयी। उस षडयंत्र की बात, जो बरसों से आरएसएस चला रहा है।'











Click it and Unblock the Notifications