शिंदे के बयान से आतंकी हाफिज सईद के हौंसले बुलंद

Hafiz Saeed
नई दिल्‍ली। देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कहते हैं कि भारत में भगवा संगठन आतंकवाद फैला रहे हैं, वहीं अगले ही दिन कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को हाफिस साहब कहकर संबोधित किया। इस राजनीतिक उठापटक का फायदा तुरंत सईद ने उठाया और दुनिया भर में ढिंढोरा पीट दिया कि पाकिस्‍तान में जितने भी आतंकी हमले हुए हैं, वो सब आरएसएस ने करवाये हैं।

जरा सोचिये घर के अंदर चल रहे राजनीतिक द्वेश का बाहरी लोग कैसे फायदा उठा रहे हैं। जब देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कह रहे हैं कि आतंकवाद की जड़ आरएसएस है, तो आतंकवादियों के हौंसले क्‍यों न बुलंद हों। सईद ने उनके बयान को पकड़ लिया और सीधे कहा कि भारत के गृहमंत्री जो कह रहे हैं एकदम सही है। मुंबई आतंकी हमले में लश्‍कर-ए-तैयबा को फंसाया जा रहा है, यह हमला तो आरएसएस ने किया है।

सईद ने आगे कहा कि पाकिस्‍तान में हुए अब तक के सभी आतंकी हमले भारतीय संगठन ने किये हैं। शिंदे के बयान से खुद पाकिस्‍तानी संगठनों को आतंकी संगठन करार देने वाले दुष्‍प्रचार की पोल खुल गई है। अब तो भारत को आतंकी देश घोषित कर देना चाहिये।

क्‍या मिलेगा मुंबई को न्‍याय

शिंदे के बयान से दुनिया भर में हुई भारत की किरकिरी के लिये अब कौर जिम्‍मेदार है। यूपीए या खुद शिंदे। गृहमंत्री होते हुए आतंकवादियों के हौंसले बुलंद करने वाले शिंदे के इस बयान से 26/11 हमले के खिलाफ भारत की आवाज को अब खुद पाकिस्‍तान सरकार भी बंद करने के प्रयास कर सकती है। सईद कहता है कि उसे मुंबई हमले के मामले में फंसाया जा रहा है और पिछले पांच साल में भारत कुछ भी साबित नहीं कर सकता है। ऐसे में मुंबई आतंकी हमले में न्‍याय दिलाने के लिये भारत की जंग भी कमजोर पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+