PICS: राहुल के लिये ऐसा जश्न, मानों वो पीएम बने हों
नई दिल्ली/जयपुर। चिंतन शिविर के समापन से पहले राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यालयों में जश्न का माहौल दिखा। सबसे ज्यादा उत्साह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं में दिखा। देश भर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाते हुए डांस किया और आशिबाजी से राहुल का स्वागत किया।
शाम से ही जयपुर में कांग्रेस कार्यालय पर आशितबाजी के इंतजाम हो चुके थे। ढोल वाले आकर बैठ गये थे, ताकि जैसे ही घोषणा हो, वैसे ही जश्न शुरू हो जाये। इस शिविर के खत्म होने से पहले ही दिल्ली के 10 जनपथ पर जश्न शुरू हो गया और देखते ही देखते देश भर से जश्न की खबरें आने लगीं। ऐसा लग रहा था मानों वो लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री ही बन गये हों।
कांग्रेस पार्टी के इस जश्न को देख ऐसा लग रहा था, मानो राहुल गांधी कोई जग जीतकर आये हों। ऐसा लग रहा था मानों भारतीय जनता पार्टी को मात देकर वो कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने हों। खैर यह पार्टी की अपनी खुशी है, वो जैसे भी मनायें, लेकिन एक बात कहना गलत नहीं होगा कि इस समय कांग्रेस पार्टी से ज्यादा खुशफहमी में कोई भी पार्टी नहीं है। खुशफहमी भरे इस जश्न की कुछ तस्वीरें हम आपके सामने पेश कर रहे हैं-
राहुल गांधी के उपाध्यक्ष चुने जाने से पहले ही दिल्ली के 10 जनपथ में आतिशबाजी, ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गये थे। उसके बाद देर रात तक चली कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक के बाद जब यह ऐलान हुआ तो कांग्रेस के लगभग सभी कार्योलयों पर ढोल बजने लगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

उपाध्यक्ष बने राहुल गांधी
कांग्रेस ने आखिरकार राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दे ही दी। कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी का कद अब सोनिया गांधी के बाद हो गया है अब वो पार्टी के उपाध्यक्ष होंगे। यानी सोनिया के बाद सिर्फ उनकी चलेगी।

राहुल गांधी के लिये चिंतन
जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने चिंतन शिविर का आयोजन किया, जिसमें सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रक्षामंत्री एके एंटनी समेत सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।

एके एंटनी ने दी बधाई
उपाध्यक्ष चुने जाने पर एंटनी ने राहुल गांधी को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं का जश्न
यह तस्वीर है जयपुर की जहां लोगों ने जमकर जश्न मनाया। लोगों ने राहुल गांधी के पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर बारात निकाली और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस जश्न में आतिशबाजी भी हुई।

कार्यकर्ताओं का जश्न
यह तस्वीर है जयपुर की जहां लोगों ने जमकर जश्न मनाया। लोगों ने राहुल गांधी के पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर बारात निकाली और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस जश्न में आतिशबाजी भी हुई।

चिदंबरम ने दी बधाई
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अइय्यर, संजय निरूपम, आदि समेत सभी नेता शिविर में उपस्थित थे।

एनएसयूआई का जश्न
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह राहुल गांधी के लिये जश्न मनाया। इस मौके पर बाजे-गाजे के साथ राहुल की नई जिम्मेदारी का स्वागत किया गया।

दिल्ली में जश्न
दिल्ली के 10 जनपथ पर लोगों ने खुलकर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर राहुल गांधी को लेकर खासी खुशी दिखाई दी।

पटना में जश्न
पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लोगों ने खुलकर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर राहुल गांधी को लेकर खासी खुशी दिखाई दी।

दिल्ली में जश्न
दिल्ली के कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पर शाम से ही जश्न का माहौल देखने को मिला। ऐसा लग रहा था मानों आज दीवाली हो। लोग खुशी से झूम रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications