महंगा डीजल: सरकार की गलत पॉलिसी, भुगते हम

नई दिल्ली। एक बार फिर से डीजल महंगा कर दिया गया है अभी कुछ दिन पहले अचानक से रेल किराया बढ़ा दिया गया, पेट्रोल पर तो हर रोज सरकार के नये फैसले आ जाते हैं, अजब है यह सरकार, जीना हराम हो गया है हमारा, सरकार की गलत पॉलिसी और भुगते हम। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि दिल्ली की उन नौकरी पेशा महिलाओं का है जो कि ऑटो से अपने ऑफिस रोज जाती है।

सुबह 10 से 5 की नौकरी करने वाली मिडिल क्लास महिलाओं को मैट्रो स्टेशन तक जाने के लिए तो ऑटो रिक्शा तो करना ही पड़ता है। इन लोगों को डर है कि सरकार ने डीजल के दाम हर महीने बढाने का जो अजीबो-गरीब फैसला किया है उसके मुताबिक हर महीने अब ऑटो का किराया बढ़ेगा जो कि इन्हीं महिलाओं की जेब काटेगा। यह दुखड़ा तो पूरे मध्यमवर्गीय लोगों का है। जो कमर तोड़ महंगाई में केवल सरकार की गलत नीतियों को कोसने के सिवाय और कुछ नहीं कर सकते हैं।

मालूम हो कि सरकार ने तेल कंपनियों को डीजल के दाम हर महीने 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ गुरुवार रात से ही डीजल के दामों में 50 पैसे की वृद्धि हो गई है। सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि डीजल की थोक खरीद करने वालों को बाजार मूल्य देना होगा। खैर जहां डीजल महंगा हुआ है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल 25 पैसा सस्ता होगा।

सरकार के इस रवैये पर विपक्ष बिफर गया है तो वही यूपीए के साथ खड़ी सपा ने भी विरोध जताया है, उसने भी मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+