भारतीय सैनिकों ने पाकिस्‍तानी जवान को मार गिराया

श्रीनगर। फ्लैग मीटिंग के बाद से अब तक पाकिस्‍तानी सेना सरहद पर पांच बार युद्धविराम का उल्‍लंघन कर चुकी है। भारत भी अब चुप बैठने वाला नहीं है। भारत ने भी अब खून के बदले खून से जवाब देने की ठान ली है। इसी के चलते कश्‍मीर में मंगलवार की रात हुई फायरिंग के दौरान भारतीय जवानों ने एक पाकिस्‍तानी सैनिक को मार गिराया।

सुबह तड़के खबर आयी कि दो पाकिस्‍तानी सेना ने मंगलवार की रात सरहद पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी थी। उन्‍हें जवाब देने के लिये भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और एक पाक सैनिक को ढेर कर दिया। 2013 की शुरुआत से ही पिछले पंद्रह दिनों में पाकिस्‍तान की ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। वो बार-बार सीजफायर का उल्‍लंघन कर रहा है।

Indian Army

इसी महीने की शुरुआत में हुई गोलीबारी में दो भारतीय जवान मारे गये थे, जिनके शवों का पड़ोसी सैनिकों ने सिर कलम कर दिया था। 1947 से लेकर अब तक पाकिस्‍तान के साथ तीन बार युद्ध हो चुका है, जिनमें एक कारगिल में हुआ था और बाकी के दो राजस्‍थान से लेकर कश्‍मीर तक के बॉर्डर पर।

खास बात यह है कि पाकिस्‍तान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है, जिस कारण वहां की सरकार गिरने की कगार पर है। अगर ऐसा हुआ तो वहां सैन्‍य शासन लागू हो सकता है, जिसके बाद सरहद पर ऐसी वारदातों के बढ़ने की भी आशंका है। लिहाजा भारत ने अपने जवानों को सीमा पर अलर्ट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+