बेटा अखिलेश! आप सपा के नहीं यूपी के मुख्‍यमंत्री हैं: मुलायम

Mulayam Singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इशारों-इशारों में जता दिया कि वो यूपी सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों से नाखुश हैं। इटावा में अपने गांव सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव को जल्‍दी फैसले लेने की नसीहत दे डाली। मुलायम सिंह यादव ने साफ शब्‍दों में कहा कि अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए कि वो यूपी की जनता के मुख्‍यमंत्री हैं ना कि समाजवादी पार्टी के। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव अपने गांव सैफई में पीजीआई के ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन इस मौके पर उन्होंने यूपी में अपनी ही पार्टी की सरकार को नहीं बख्शा।

उद्घाटन समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुझे कई विभागों की कार्यप्रणाली पर शिकायतें मिल रही हैं, यह विभाग सिर्फ अधिकारी ही चला रहे हैं, मंत्री नहीं। सरकार को इसे देखना चाहिए। मुलायम सिंह ने सिर्फ अखिलेश यादव की नहीं बल्कि अपने भाई शिवपाल यादव की भी क्‍लास लगाई। उन्‍होंने कहा कि वो शिवपाल सिंह यादव के पास मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के कामकाज से भी संतुष्ट नहीं हैं। सरकार को उसके काम की याद दिलाते हुए मुलायम ने कहा कि सरकार 'बैकवर्ड' यूपी को विकास की ओर लेकर जा रही है और बेटे अखिलेश को निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलाई जाए।

मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव के पास ज्यादा विभाग होने का जिक्र करते हुए किसी एक अधिकारी को ज्यादा विभाग नहीं देने की सलाह भी दी। मुलायम ने सचेत किया कि इससे छवि खराब होगी। मालूम हो कि इससे पूर्व भी मुलायम सिंह ने यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में माना था कि अखिलेश के मंत्री भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि इस बात की जानकारी उन्‍हें पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मिल रही है। बता दें कि इस बैठक में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने कुछ ऐसे नौजवान लोगों को महत्‍व दे रखा है जिन्‍होंने पार्टी के लिये कुछ ज्‍यादा काम नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+