पाकिस्‍तान पर पीएम मनमोहन सिंह का हमला

Indian Prime Minister Manmohan Singh
नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पिछले 24 घंटे में तीन बार सरहद पर गोलीबारी कर चुके पाकिस्‍तान पर भारतीय सेना के बाद अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हमला बोला है। पीएम ने कहा कि पाकिस्‍तान परिस्थितयों को समझने की कोशिश करे। अगर वो हालात को नहीं समझेगा तो उसके परिणाम काफी खराब हो सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने सिर कलम करने वाले सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्‍तान को अब समझना होगा कि हालात पहले जैसे नहीं रहे हैं। पुंछ की वारदात को अंजाम देने वाले पाकिस्‍तानी सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। पीएम ने कहा कि पड़ोसी देश को हालात की गंभीरता को सझना होगा।

इससे पहले फ्लैग मीटिंग में पाकिस्‍तान ने भारत के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसकी सेना ने एक भी हमला नहीं किया। पाकिस्‍तान का दावा है कि न तो उनके सैनिकों ने सिर कलम किये और न ही गोली बारी की। उनका दावा है कि भारतीय सेना झूठ बोल रही है।

इधर नेता विपक्ष ने सुषमा स्‍वराज ने मनमोहन सरकार से एक मजबूत सरकार के रूप में पाकिस्‍तान को जवाब देने की अपील की। उन्‍होंने कहा, एक सिर के बदले में कम से कम 10 सिर तो आने ही चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+