हेमराज के बदले पाक से 10 सिर ले आओ: सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारत सरकार से गुजारिश की। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी और सांसद राजनाथ सिंह के साथ शहीद हेमराज के परिजनों से मिलने गयी थीं जिसके बाद उन्होंने यह करारी बात कही।
स्वराज ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सरकार की ओर से की गयी यह संवेदनहीन लापरवाही है, जब पूरा देश गुस्से से उबल रहा है तो भी सरकार ने शहीद का अंतिम संस्कार कब और कैसे होगा इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी। और ना ही उसका कोई भी व्यक्ति शहीद हेमराज के परिवार से मिलने आया।
सुषमा का कहना है कि अब पानी सिर के ऊपर उठ चुका है। पाक सेना ने एलओसी पर आकर हमारे जवानों को मारा है जिसे बर्दाश्त कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। सरकार को खुलकर पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देना चाहिेए। अब बातचीत के ढुलमुल रवैये से काम नहीं चलेगा अब वक्त आ गया है कि हम जवाब दें।
गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को पुंछ जिले में पाक सेना ने एलओसी पर जबरदस्ती गोलाबारी की। इस गोलाबारी में हमारे देश के दो बेटे लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह शहीद हो गये लेकिन पाक सेना ने अपनी बेशर्मी नहीं छोड़ी और उसने बर्बरता दिखाते हुए शहीद हेमराज का सिर अपने साथ ले गये। जिसके बाद शहीद हेमराज के परिवार वालों की ओर से सरकार से मांग की जा रही है कि वो शहीद हेमराज का सिर पाक सेना से वापस ले आये। इसी बात को लेकर हेमराज के परिवार वाले अनशन पर भी बैठे थे जिनसे फिलहाल के लिए आश्वासन देकर अनशन तोड़वा दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications