इंफोसिस को उम्‍मीद से अधिक लाभ, शेयर के दाम 13 फीसदी बढ़े

नई दिल्‍ली। इंफोसिस ने चालू वित्‍त वर्ष क‍ी तिमाही अक्‍टूबर-दिसंबर के दौरान उम्‍मीद से अधिक लाभ अर्जित किया। जिससे कि कंपनी के शेयर के दामों में 13 फीसदी का उछाल आया है। इस बार की तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 2,369 करोड़ है, हालांकि यह पिछली बार से थोड़ा कम है। पिछले वित्‍त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,372 करोड़ था।

इससे पूर्व वित्‍त वर्ष की इसी तिमाही (अक्‍टूबर-दिसम्‍बर) तक कंपनी का कुल लाभ 9,298 करोड़ था, जो कि इस वर्ष 12 फीसदी की बढ़त के साथ 10,424 रहा।

narayanmurthy

कंपनी ने परिणामों को देखते हुए वित्‍त वर्ष 2012-13 के लिए 7.45 अरब डॉलर का लक्ष्‍य रखा है।

कंपनी के इस लाभ को शेयर होल्‍डरों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+