मुकेश अंबानी दुनिया के रईसों में 18वें नंबर पर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज कारलेस स्लिम हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनएयर्स इंडेक्स ने उन्हें 2012 का सबसे अमीर व्यक्ति बताया है। उनकी सम्पत्ति 70 अरब डॉलर से अधिक रही है।
वहीं 55 वर्षीय मुकेश अंबानी की सम्पत्ति पिछले वर्ष 21 अरब डॉलर से बढ़कर 24.7 अरब डॉलर तक पहुंच गयी है। उन्होने विश्व के अमीरों की सूची में 19 से 18वें स्थान तक प्रगति की है।
विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में माइक्रोसाफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स और फैशन रिटेलर कंपनी जारा के संस्थापक अमानिसियों ओर्तेगो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चौथे पायदान पर अमेरिकी निवेशक वारेन बुफे हैं, जिन्होने पिछले वर्ष बड़ी धनराशि दान के तौर पर दी थी, इसके बावजूद उनकी सम्पत्ति में 5 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गयी है।
40 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ आइकिया के संस्थापक इनग्वार कैमप्राद की सम्पत्ति 16.6 अरब डॉलर है। दुनिया के सौ शीर्ष अमीर लोगों की कुल सम्पत्ति 1,810 अरब डॉलर है जो कि पिछले वर्ष 15 फीसदी बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications