ओवैसी के भड़काऊ भाषण की आग हैदराबाद से लखनऊ तक फैली

हैदराबाद कोर्ट ने गुरुवार को पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये। यह एफआईआर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुसल्मीन (एमआईएम) के मुखिया असदउद्दीन के भाई अकबरुद्दीन के खिलाफ दर्ज की गई है। यही नहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भी कहा है कि जो कोई भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एमआईएम यूपीए के घटक दलों में से एक है। कुछ महीने पहले भी ओवैसी ने ऐसा ही एक भड़काऊ बयान दिया था, लेकिन तब कोई रिएक्शन नहीं आया था।
हनी सिंह के बाद ओवैसी बने निशाना
उधर लखनऊ के गोमतीनगर में ओवैसी के खिलाफ तहरीरदेने वाले आदित्य और तान्या ठाकुर हैं। ये दोनों अमिताभ ठाकुर के बच्चे हैं, जिन्होंने अश्लीलता फैलाने वाले हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। आदित्य और तान्या ने तहरीर में दोनों ने लिखा, "समाचार पत्रों व इन्टरनेट द्वारा कुछ ऐसे भाषणों के बारे में पढ़ा और सुना जो अति-भड़कीले और अत्यंत साम्प्रदायिक थे। जिनके जन-सामान्य के बीच उच्चारित किये जाने से अशांति एवं अलगाव की भावना बड़ी तेजी से फ़ैलने की पूरी क्षमता है और जिसे लेकर अन्य स्थानों के अलावा इस गोमतीनगर थानाक्षेत्र एवं लखनऊ में अन्य स्थानों पर भी नाराजगी के भाव देखे जा रहे हैं। यह भाषण श्री अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा दिया गया था। ओवैसी हैदराबाद छेत्र के एक प्रमुख और प्रभावशाली घराने से आते हैं।"
बच्चों ने आगे लिखा, "इनके पिता स्वर्गीय श्री सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी लंबे समय के लिए हैदराबाद से सांसद रहे थे तथा इनके भाई श्री अस्सासुद्दीन ओविसी भी लोक सभा में सांसद हैं। इससे हमें श्री ओवैसी के प्रभाव एवं दबदबे का पता चलता है, लेकिन उपरोक्त भाषण तथा अन्य तथ्यों से यह बात सामने आती है कि कई अवसरों पर ओवैसी ने अपने प्रभाव का गलत रूप से इस्तेमाल करने का प्रयत्न किया है। उन्होंने ऐसे शब्द बोले जिनसे हिंसा का भाव फैले तथा धार्मिक दंगे की संभावनाएं निश्चित रूप से बढ़ जाएँ। "
गौरतलब है कि हाल ही में एक भाषण में ओवैसी ने कहा था कि- "हम (मुस्लमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) सौ करोड़ हो न, पन्द्रह मिनट के लिए पुलिस को हटा दो देख लेंगे किसमे कितना दम है!" सिर्फ इतना ही नहीं इस विडियो के अनुसार श्री ओवैसी ने इस भाषण में यहाँ तक कह डाला की- "अल्लाह का शुक्र है कि मेरे सामने माइक है, कल को यह माइक नहीं कुछ और थमा दो, तो हिंदुस्तान की सौ बरस की तारीख में दुनिया ने उतना खून खराबा न देखा होगा जितना इस मुल्क में हो जाएगा।" विडियो में वे देवी-देवताओं का अपमान करते हुए भी देखे गए हैं- "यह कई इन लोगों (हिंदुओं) के खुदा हैं, वह क्या क्या तो पूजा करते हैं- कितने राम, लक्ष्मण, दुर्गा, लक्ष्मी क्या क्या हैं- हर आठ दिन में एक पैदा हो जाता है।" विडियो में उन्हें आगे हिंदू देवी-देवताओं के लिए यह भी कहते सुना गया कि, "न जाने कैसे कैसे नाम हैं, इन मनहूस नामों को इस मुबारक महफ़िल में लेकर इसे नहीं खराब करना चाहता।"












Click it and Unblock the Notifications