बीस घंटे की दूरी तय होगी महज आठ घंटे में

बीजिंग। आर्थिक विकास में अविश्‍वसनीय प्रगति करने वाले चीन में आज दुनिया के सबसे लंबे हाई स्‍पीड रेल मार्ग का शुभारम्‍भ किया गया। यह 2,298 किमी लम्‍बा रेल मार्ग है जिस पर औसतन 300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली ट्रेनें चलेंगी। जिससे इस दूरी को तय करने में महज 8 घंटे का वक्‍त लगेगा। जबकि पहले इतनी ही दूरी तय करने में 20 घंटे का वक्‍त लगता था।

यह रेल मार्ग चीन की राजधानी बीजिंग को दक्षिणी शहर ग्‍वांगझो से जोड़ेगा। इस मार्ग पर हाई स्‍पीड ट्रेन चलने से अब यात्रियों के 12 घंटे की बचत हो सकेगी।

Bullet Train

गौरतलब है कि पिछले वर्ष ही बीजिंग से शंघाई के लिए बुलेट ट्रेन की शुरूआत हुई थी। इसके साथ ही अब चीन में हाई-स्‍पीड रेल नेटवर्क का विस्‍तार 9,300 किमी हो गया है। आज ही प्रारम्‍भ हुए बीजिंग, ग्‍वांगझो रेल मार्ग को अभी और बढ़ाये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं और उम्‍मीद की जा रही है कि यह 2015 तक हांगकांग पहुंच जाएगा।

इस पर चलने वाली ट्रेन चीन के पांच प्रांतो को जोड़ेगी और यह 35 स्‍टेशनों पर रूकेगी। जिसमें शिजियाजूआंग, जेंगझो, वुहान और चांग्‍शा जैसे बड़े स्‍टेशन भी होंगे। चीन में इस समय निर्माण कार्य काफी तेज हो रहे हैं। 2008 में चीन ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी। इसके पहले एशियन गेम्‍स की भी सफल मेजबानी की थी। ओलंपिक खेलों की मेजबानी से चीन एक आर्थिक शक्ति के रूप में स्‍थापित हो गया है।

चीन ने बेघर लोगों को घर देने के लिए पिछले चार सालों में 86 लाख घर बनाये हैं। इस एशियाई देश की आर्थिक प्रगति से अमेरिका भी सतर्क हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+