भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के सामने मोदी ने ली शपथ

अहमदाबाद। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के सामने अहमदाबाद के सरदार पटेल स्‍टेडियम में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में लाल कृष्‍ण आडवाणी, नितिन गडकरी, अरूण जेटली, राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू और सुषमा स्‍वराज उपस्थित थे। इसके अलावा तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और महाराष्‍ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। शपथ लेने के साथ ही मोदी ने एक मुख्‍यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली। यहां भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी से यह अहसास हो गया है कि 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी की एक बड़ी भूमिका होगी।

Narendra Modi

इसके पहले गांधी नगर में विधायक दल की बैठक में मोदी को सर्वसम्‍मति से दल का नेता चुना गया। जिसके बाद गुजरात भाजपा प्रमुख आरसी फालदु ने राज्‍यपाल कमला बेनीवाल से मुलाकात कर, मोदी को नेता चुने जाने का पत्र सौंपा।

मोदी ने विधायकों को बैठक में सम्‍बोधित करते हुए यह कहा कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि भाजपा की जीत मोदी की वजह से हुई है। बल्कि ये सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 61 सीटें मिली। हालांकि भाजपा को इस बार दो सीटें कम मिली लेकिन इस जीत से मोदी का भाजपा में कद और बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+