दस दिनों से लापता हैं मशहूर संगीतकार जतिन-ललित की बहन

Music composer duo Jatin-Lalit's sister goes missing
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन संध्‍या जयप्रकाश सिंह पिछले 10 दिनों से लापता हैं। उनका ना तो कोई मैसेज आया है और ना ही उनका पता चल रहा है। वो बैंक के काम से घर से बाहर गईं थीं। हालांकि पुलिस संध्‍या के अगवा होने की आशंका को खारिज कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार संध्या जयप्रकाश सिंह 13 दिसंबर से लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर की सुबह वो करीब 11 बजे बैंक के किसी काम से नवी मुंबई के नेरूल में गई थीं, लेकिन तब से ये वापस नहीं लौटीं। बताया जा रहा है कि करीब बीस लाख रुपए के गहनों के साथ संध्या को उनकी एक सहेली ने बैंक के पास करीब 11.30 बजे छोड़ा था, लेकिन उस दिन बैंक में संध्या के नाम से किसी भी तरह का कोई काम नहीं हुआ है।

मालूम हो कि संध्‍या की दो और बहने भी हैं। सुलक्षणा पंडित और विजयता पंडित। दोनों ही अपने जमाने में मशहूर अभिनेत्रियाँ रही हैं लेकिन फिर भी संध्या ने कभी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख नहीं किया। 50 साल की संध्या सिंह ने कस्टम और सेंट्रल एक्साइज कमिश्रनर जयप्रकाश सिंह से शादी की थी। संध्या को लापता हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए है, लेकिन अब तक न तो किसी का फिरौती के लिए फोन आया है और न ही किसी तरह की कोई और जानकारी मिल पाई है ऐसे में पुलिस भी इस पूरे मामले से काफी हैरान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+