विकीलीक्‍स पर सभी देशों की कलई खोलेंगे जूलियन असांजे

WikiLeaks to release more documents
लंदन। जिस 2013 का आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो आपके लिये जितना शुभ और अच्‍छा होगा, भ्रष्‍टाचारियों के लिये उतना ही काल से भरा होगा। क्‍योंकि बड़े-बड़े खुलासे करने वाली विकीलीक्‍स अगले साल 10 लाख डॉक्‍यूमेंट्स जारी करेगी, जिससे दुनिया के सभी देश हिल उठेंगे।

यह ऐलान विकीलीक्‍स के संस्‍थापक जूलियन असांजे ने खुद शनिवार को किया। उन्‍होंने कहा कि वो 10 लाख खबरें प्रकाशित करेंगे, जिनसे पूरी दुनिया में तहलका मच जायेगा। इससे सभी देशों की सरकारें हिल जायेंगी और कई जगह सरकारें गिर भी जायेंगी।

अमेरिका देश इक्‍वाडोर के दूतावास में एक भाषण के दौरान असांजे ने यह ऐलान किया। उन्‍होंने पहले क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और फिर सभी देशों को चेतावनी भी दी। असांजे ने जिस समय यह बात कही, उस समय 100 से ज्‍यादा समर्थक मौजूद थे। उन्‍होंने कहा कि 2012 में बंद कमरे में रहने के बावजूद उनके लिये यह साल काफी अच्‍छा रहा। अब वो अगले साल की तैयारी में जुट गये हैं।

जूलियन असांजे ऑस्‍ट्रेलिया के मूल नागरिक हैं साथ ही वो कंप्‍यूटर हैकर भी हैं। उन्‍होंने अपनी इसी विधा का इस्‍तेमाल करते हुए न जाने कितने सरकारी दस्‍तावेजों को इकठ्ठा किया है। उन्‍होंने कहा कि अभी जो दस्‍तावेज उनके पास हैं, उनके खुलासे के बाद कई देशों में तहरीर चौक जैसा हाल होने वाला है। जनता सड़कों पर उतरेगी और अपनी सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+