सपा बिल को रोकने के लिए केन्द्र सरकार से समर्थन वापस ले: भाजपा

bjp
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव प्रोन्नति में आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आँसू बहाने व आरक्षण के मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति करने से बाज आयें। यदि सपा आरक्षण के विषय पर गम्भीर है तो एक ऐसी सरकार जो उसी की बैसाखी पर टिकी है, उससे समर्थन वापसी की घोषणा करे। कर्मचारियों को दिग्भ्रमित करने के बजाय घोटालों का कीर्तिमान बनाने वाली, मँहगाई बढ़ाकर आम आदमी का खून चूसने वाली, समाज को बांटने वाली और विदेशी हाथ में खेलने वाली कांग्रेसी सरकार से निजात दिलाये।

एक तरफ मुलायम सिंह आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ मुसलमानों को विशेष आरक्षण देने की असंवैधानिक मांग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि कांग्रेस और बसपा के एकतरफा लाये हुए प्रोन्नति में आरक्षण के बिल को सीमाओं में बांधने का कार्य भाजपा ने किया है। भाजपा ने मूल बिल में संशोधन कराके मेरिट को अनदेखा न हो इसे सुनिश्चत किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी नेता इस मुद्दे पर कर्मचारी भाइयों की भावनाओं व जायज मांगो के लिए केन्द्रीय नेताओं से परिवर्तन की मांग भी कर रहे हैं। हम भाजपा उ0प्र0 के लोग प्रोन्नति में अनुचित आरक्षण के विरोधी हैं और कर्मचारियों की भावनाओं के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि सपा एक तरफ तो बिल लाने वाली कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रही है तो दूसरी तरफ विरोध का नाटक कर रही है। जब भाजपा सीबीआई के दुरूपयोग की बात करती है तो सपा नकारती है लेकिन घड़ियाली आंसू बहाने के लिए उसके प्रवक्ता बाद में सीबीआई की धमकी की बात मीडिया में कहते हैं। भाजपा उत्‍तर प्रदेश सपा मुखिया से यह जानना चाहती है कि उसका सही स्टैण्ड क्या है उसे धमकाने वाली कांग्रेस को वह क्यों बचा रही है। सपा मुखिया अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस से समय-समय पर डील कर उनकी सरकार बचाते हैं और आमजन के मुद्दे पर विरोध का नाटक करते हैं।

सपा, सरकार में बैठकर अपने भेजे हुए आवांछित तत्वों के माध्यम से मिली भगत करके भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अशोभनीय आचरण के कृत्य करवा रही है। उसके प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बन अराजक तत्वों को उकसा रहे हैं। सपा कर्मचारियों के आन्दोलन को गलत दिशा देना चाहती है तथा आन्दोलन को बदनाम करना चाहती है। हमारा मानना है कि कर्मचारी तो केवल अपनी पीड़ा के लिए संघर्षरत् हैं, सपा उसमें अपनी सस्ती लोकप्रियता के लिए नेतागिरी करके माहौल बिगाड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+