मणिपुर की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री के साथ छेड़खानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री के साथ यहां के चांडेल जिले में कथित रूप से नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल आफ नागालैंड आईजैकमुइवा (एनएससीएन आईएम) के एक कार्यकर्ता लिविंगस्टोन ने छेड़खानी की। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं अभिनेत्री के साथ बुधवार को चांडेल जिले में हुई इस कथित छेड़खानी की घटना के विरोध में मणिपुर के सिने समुदाय ने फिल्म फोरम मणिपुर के नेतृत्व में बुधवार शाम प्रदर्शन किया। मालूम हो कि अभी बीते रविवार को भारत की राजधानी दिल्ली में एक छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद से पूरे देश में खासा रोष व्याप्त है और लोग आरोपितों को सजा ए मौत देने की मांग को लेकर जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications