नरेन्द्र मोदी जीते तो होगी विकास की जीत ना कि हिंदुत्व की
अहमदाबाद। गुजरात में जनादेश का पीटारा खुल गया है और नरेन्द्र मोदी हैट्रिक लगाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 182 विधानसभा सीटों में अभीतक नरेन्द्र मोदी ने 96 सीटें निकाल चुके हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नहीं बल्कि सीधे तौर पर नरेन्द्र मोदी की है। साफ शब्दों में कहें तो यह जीत भाजपा के एजेंडे का नहीं बल्कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी के विकास की है।
नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में हमेशा विकास की बात की। उन्होंने हमेशा से फेसबुक, ट्विटर और टेलीकांफ्रेसिंग की बात की है। भाजपा ने हमेशा हिंदू कार्ड पर अपनी राजनीति चमकाई है लेकिन मोदी ने हमेशा विकास की बात की है। आज भी मोदी से पूछिए तो वो साफ शब्दों में कहते हैं कि ये भाजपा और मोदी की नहीं बल्कि 6 करोड़ गुजरातियों की जीत है।

शुरुआती रुझानों की मानें तो नरेन्द्र मोदी 105 से ज्यादा सीट हासिल कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो नरेन्द्र मोदी के लिये दिल्ली का रास्ता साफ हो सकता है। वैसे भी भाजपा ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है मगर विकास के दम पर मोदी ने युवाओं के दिल में अपनी एक छाप छोड़ दी है। अभी-अभी यह भी खबर आ रही है कि गुजरात में मोदी की जीत का जश्न शुरु हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications