जम्मू: गहरी खाई में गिरी बस, 10 यात्रियों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। जम्मू एवं कश्मीर के रेयासी जिले में यात्रियों से भरा बस गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस माहौर से जम्मू की ओर जा रही थी। बस में 16 लोग सवार थे जिनमें से 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गये और घायलों को बाहर निकाला।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। अन्य घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि जम्मू से 150 किलोमीटर दूर मलाई नल्लाह में सड़क पर मोड़ लेते वक्त बस 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में बस का चालक भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications