Exit Polls: ‘हीरा’ का ‘हीरा’ बनेगा ‘हीरो’?

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 सम्पन्न हो गया है। सोमवार शाम पांच बजे गुजरात ने अपना जनादेश इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनो (ईवीएम) में दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही सारी निगाहें 20 दिसम्बर, 2012 गुरुवार के ऐतिहासिक दिन पर टिक गई हैं। भाजपा-कांग्रेस या जीपीपी तीन पार्टियाँ अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं, जो वाजिब भी है, परंतु इन तमाम दावों-प्रतिदावों के बीच चर्चा के केन्द्र में एकमात्र मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। सबके मन में एक ही प्रश्न है कि क्या मोदी पुनः सत्ता में वापसी करेंगे? हालाँकि एक्जिट पोल्स की मानें, तो मोदी की वापसी तय लग रही है।

इन तमाम अटकलों और दावों-प्रतिदावों के बीच मुद्दा एकमात्र मोदी ही हैं और विरोधियों ने उन पर हर तरह से शिकंजे में लेने का प्रयास किया। हालाँकि राजनीतिक रूप से विरोधी भले मोदी की आलोचना करें, लेकिन एक माँ की नजर में उसका बेटा कीमती-मूल्यवान हीरा ही होता है। मोदी जिनके लिए हीरा समान है, उनका अपना नाम भी ‘हीरा' यानी हीराबेन है। अपने से छोटों में हीराबा के नाम से संबोधित की जाने वालीं मोदी की माँ को पूरा विश्वास है कि उनका बेटा जीत की हैट्रिक मारेगा। इतना ही नहीं हीराबाने तो यहाँ तक कहा कि उनका बेटा प्रधानमंत्री पद तक पहुँचेगा।

हीराबेन ने कल सुबह गांधीनगर में सेक्टर-8 स्थित मतदान केन्द्र जाकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने पुनः एक बार विश्वास व्यक्त किया कि उनका बेटा गुजरात का चुनाव जीतेगा। अब देखना यह है कि क्या हीराबा का मूल्यवान हीरा (diamond) क्या वास्तव में गुजरात का हीरो (hero) सिद्ध होगा?

आइए आपको तसवीरों में बताते हैं माँ-बेटे के मिलन के कुछ दृश्य।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबा कल गांधीनगर में सेक्टर-8 स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान करती हुईं।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर, 2011 को सद्भावना उपवास पर बैठने से पहले अपनी माँ हीराबा का आशीर्वाद लेने गए, तो माँ ने अपने बेटे को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

माँ हीराबा ने बेटे नरेन्द्र मोदी को मिठाई खिलाई थी और रामचरित् मानस देकर सद्भावना उपवास क सफलता के लिए आशीर्वाद दिया था।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष यानी गत 17 सितम्बर, 2012 को अपने जन्म दिवस पर माँ से मिलने गए, तो माँ ने भगवद् गीता देकर आशीर्वाद दिया।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

माँ द्वारा दी गई भगवद् गीता लेकर मोदी उनके साथ स्नेहपूर्वक चर्चा करते परिलक्षित हैं।

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

नरेन्द्र मोदी-हीराबेन

आज भी माँ हीराबा ने मतदान करने के बाद कहा कि उनका बेटा विधानसभा चुनाव जरूर जीतेगा और एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+