ना भईया, मैं पीएम सीट की रेस में नहीं: नीतीश कुमार

जिस पर मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नही भईया, मै पीएम सीट के काबिल नहीं हूं। मैं अपने बिहार की सेवा करना चाहता हूं और यहां से आगे की सोचता भी नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि पीएम तो राजद की बड़ा पार्टियों में से होना चाहिए। इसलिए नीतीश कुमार का नाम पीएम पद के लिए सोचा जा रहा है।
मोदी के पीएम पद की उम्मीदवारी पर नीतीश कुमार ने कुछ नहीं कहा। बस कहा समय आने दीजिये, सब पता चल जायेगा। तो वहीं गुजरात में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात एक संपन्न प्रदेश हैं। वहां के लोगों में लोकतंत्र पर भरोसा है। बढ़ा मतदान प्रतिशत बेहद ही सुंदर बात है। अन्य राज्यों को भी गुजरातवासियों की इस बात से सबक लेना चाहिए।
आपको बता दें कि बिहार में भाजपा और जेडीयू के गठबंधन की सरकार है। यह गठजोड़ केवल बिहार में ही है बाकी देश के किसी भी प्रदेश में नहीं है। बिहार के लिए नीतीश कुमार के किये गये विकास कार्यों की बदौलत आज बिहार की हालत पहले से बेहतर और सुंदर हो गयी है। अपने विकास मॉडल की अग्रसर नीतीश कुमार अभी हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा से लौटकर आये हैं।












Click it and Unblock the Notifications