अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग ना करें मोदी: कांग्रेस

शनिवार को कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग रहे हैं और उनकी भाषा निंदनीय है। गौरतलब है कि मोदी ने राहुल गांधी को कहा था कि वो संभलकर बोलें और अपना होमवर्क पूरा करके गुजरात आया करें।
इससे पहले भी जुबानी हमले हुए थे, सोनिया गांधी ने कहा था कि मोदी गुजरात की जनता को गुमराह कर रहे हैं, वो लोगों के दिमाग में जहर घोल रहे हैं। इसलिए सर क्रीक मुद्दे को बार-बार उछालकर अपना सियासी फायदा उठाना चाहते हैं। वो लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
सोनिया ने मोदी पर देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है साथ ही यह भी कहा कि हम देश की एकता के साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं देंगे। सरकार ने भ्रष्टाचार और आतंक फैलाने वालों को संरक्षण दिया है और बेगुनाह लोगों को दंडित किया है।।
सोनिया गांधी से पहले चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश आये राहुल गांधी ने भी राज्य सरकार पर लोगों की बात न सुनने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में मोदी ने सोनिया गांधी पर चुटकी लेते हुए तीखा वार किया और कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस बुरी तरह से बौखला गयी है। इसलिए जो भी मन आ रहा है बोले जा रही हैं। इसलिए मैं उनको सलाह देता हूं कि जब गुजरात में आया करें तो अपना होमवर्क पूरा करके आया करें अन्यथा उन्ही की जगहंसायी होगी। भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, किसने आंतकवादियों को शरण दी है और सरक्रिक का मु्द्दा किसके लिए फायदेमंद हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications