अगर हाफिज सईद के खिलाफ सबूत मिले तो उसे गिरफ्तार करेंगे:रहमान मलिक

इसके अलावा मुंबई हमले के आरोपी हाफिज सईद पर उन्होने कहा है कि हमने उसे तीन बार गिरफ्तार किया है, हमें उसके खिलाफ जो भी सबूत मिले हैं वह उसे सजा देने के लिए अपर्याप्त हैं। उन्होने कहा कि अगर हमें उसके खिलाफ सबूत मिलते हैं तो हम उस पर कार्यावाही करेंगें। गौरतलब है कि हाफिज सईद मुंबई हमले का आरोपी हैं और पाकिस्तान ने अब तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की हैं। उन्होने कहा कि हम मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कटिबद्ध हैं लेकिन हम बाबरी मस्जिद जैसे विध्वंस नहीं चाहते। हमने मुंबई हमले के आरोपी 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और 20 को भगोड़ा घोषित किया है। उन्होने विश्वास दिलाया कि वह दिन दूर नहीं है जब आप दोषियों को सजा पाते देखेंगे।
इसके अलावा कारगिल युद्ध में सौरभ कालिया की मौत पर विवादित बयान देते हुए उन्होने कहा कि यह बताना बेहद मुश्किल है सौरभ की मौत पाकिस्तानी सैनिकों के हाथ हुई थी या मौसम की वजह से। सौरभ कालिया की मौत के बारे में कहा जाता है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया था और उसके अंग भंग कर दिये थे।
पाक गृहमंत्री कल तीन घंटे विलंब से भारत पहुंचे। वह पाकिस्तान वायुसेना के एक विशेष विमान द्वारा आये, जिसके लिए उन्हें भारत से अनुमति लेनी पड़ी। उनके साथ 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और पांच मीडियाकर्मी आये हैं। उनके विमान को भारत ने पालम तकनीकी क्षेत्र में उतरने की अनुमति दी थी।
पाक गृहमंत्री ने भारत रवाना होने से पूर्व पाक मीडिया से कहा था कि वह भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके पहले पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications