राहुल गांधी ने फिर बोला मोदी पर हमला

राहुल ने कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जो हर हाथ में मोबाइल है, यह राजीव गांधी के कारण ही संभव हो सका है। आज तक देश में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ही हुआ है। गुजरात में सिर्फ एक व्यक्ति की आवाज सुनी जाती है और वह समझते हैं कि जो भी गुजरात में हो रहा है सब वही करते हैं।
कांग्रेस के युवराज ने जनता से कहा कि आप बेल्जियम चलाते है लेकिन यहां पर आपकी कोई नहीं सुनता है। यह ध्यान देने योग्य है कि बेल्जियम के एंटवर्प में हीरों का कारोबार होता है जिसकी सप्लाई गुजरात के पालनपुर के कारोबारी ही करते हैं।
कांग्रेस नेताओं के आक्रामक प्रचार के बावजूद पार्टी का वापस सत्ता में आना बेहद ही मुश्किल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक कहते है कि वर्तमान में हुए घोटाले कांग्रेस के सारे दावों की पोल खोल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक रैलियों में भीड़ तो उमड़ती है लेकिन चुनाव परिणामों के आने पर पता चल जाएगा कि इसका कितना लाभ कांग्रेस को मिलता है। गुजरात विधानसभा के लिए अगले चरण के लिए मतदान 17 दिसम्बर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications