सरक्रीक मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में फैसला न करे भारत: नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा में जनता को संबोधित करते हुए बताया प्रधानमंत्री 15 दिसम्बर को सरक्रीक मुद्दे पर फैसला लेने वाले हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक 14-16 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर आयेंगे। अत: मोदी ने सरकार से कहा कि भारत सरक्रीक , पाकिस्तान को न सौंपे। मोदी ने जनता को यह बताया कि यह पत्र मैंने एक मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लिखा है।
पीएमओ ने जवाब देते हुए कहा कि मोदी ने इस संबंध में न तो कोई जानकारी ली है और न ही हम इस मसले पर कोई बात कर रहे है। जबकि मोदी ने कहा है कि अप्रैल में आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था और उन्होने इस पर सरकार को पहले ही आगाह किया है कि अगर सरक्रीक पाकिस्तान को सौंपा गया तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जायेगी। ऐसे में इस पत्र को इस समय लिखने पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
मोदी ने प्रधानमंत्री को यह पत्र गुजरात में होने वाले मतदान के पहले चरण के पहले लिखा। इसके पहले उन्होने केंद्र पर गुजरात के साथ सौतेला व्यवहार करने के भी आरोप लगाये और कहा कि ऐसा नहीं है कि गुजरात केंद्र सरकार की मदद के बिना विकास नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications