बेनी प्रसाद बने अफजल गुरु के हिमायती, कहा फांसी नहीं उम्रकैद दे दो

Steel Minister Beni Prasad Verma
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अपनी गैरजिम्‍मेदाराना बयान के चलते हमेशा विवादों में रहने वाले केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने इस बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। बेनी प्रसाद वर्मा ने इस बार संसद पर हमले के दोषी और फांसी की सजा पा चुके अफजल गुरु का हिमायत करते हुए कहा है कि उसे फांसी नहीं बल्कि उम्रकैद होनी चाहिए।

मालूम हो कि बेनी प्रसाद वर्मा ने संसद हमले की 11वीं बरसी पर ये बयान दिया है। बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने बयान के जरिये भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सांप्रदायिकता की सियासत कर रही है।

वहीं शिवसेना ने बेनी प्रसाद वर्मा के इस बयान पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया है। शिवसेना के वरिष्‍ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर अफजल को नहीं तो बेनी प्रसाद वर्मा को ही फांसी पर लटका देना चाहिए। संजय राउत ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस की नजर अल्‍पसंख्‍यक वोटों पर है इसलिये कांग्रेसी नेता ओठी बयानबाजी कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को फांसी देने की मांग करते हुए कहा है‍ कि हमले में शहीद लोगों को सच्‍ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब सरकार अफजल को फांसी दिये जाने की तारीख की घोषणा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+