पाक वैज्ञानिक डा. खलील चिश्‍ती को भारत के सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया

नई दिल्‍ली: भारत के सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्‍तान के माईक्रोबायोलॉजी के वैज्ञानिक डा. खलील चिश्‍ती को मानवता के आधार पर रिहा करने के आदेश दे दिये हैं। वो पिछले 20 साल से भारत के जेल में हत्‍या के आरोप में बंद थे। 80 वर्षीय चिश्‍ती पाकिस्‍तान के पहले वाईरोलॉजिस्‍ट हैं।

असल में गत अप्रैल को पड़ोसी मुल्‍क के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक पत्र लिखकर खलील चिश्‍ती को मानवता के आधार पर रिहा करने की अपील की थी। इस पर पीएमओ ने सुप्रम कोर्ट पर निर्णय छोड़ दिया। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने चिश्‍ती की रिहाई के आदेश दे दिये।

Pakistani microbiologist Dr Khalil Chishti

चिश्‍ती आज से करीब 20 साल पहले एक हत्‍या में लिप्‍त पाये गये थे, जिसके बाद उनके ऊपर राजस्‍थान की एक अदालत में मुकदमा चलाया गया। अदालत ने उन्‍हें उम्रकैद की सजा सुनायी और उन्‍हें अजमेर की जेल में बंद कर दिया गया।

वे सरहद पार से 20 साल पहले आये थे, जब उनकी मां की तबियत खराब थी। तभी उन पर हत्‍या के आरोप लगे। फिर सजा हुई। भारत सरकार ने उन्‍हें बीच में पाकिस्‍तान जाने की अनुमति भी दी। गत नवंबर को वो फिर वापस आ गये। चिश्‍ती पिछले 20 साल से अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट के जज राजन गोगोई और पी साथसिवम ने बुधवार को कहा कि चिश्‍ती ने यहां की जेल में पर्याप्‍त समय काट लिया है। मुकदमें की दलीलों के आधार पर उन्‍हें मात्र 14 महीने की सजा होती है और उतना समय वो काट चुके हैं, लिहाजा वो अब अपने देश पाकिस्‍तान जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+