नयी दिल्ली (ब्यूरो)। लोकसभा में अब से थोड़ी देर में मल्टीब्रांड रीटेल में एफडीआई मुद्दे पर वोटिंग होने वाली है। जिस तरह वोटिंग से पहले सबकी नजर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर नजर थी अब वह साफ हो गई है। बसपा और सपा के सांसदों ने खुद को इस वोटिंग से वॉक आऊट कर लिया है। लोकसभा से बाहर निकल कर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि एफडीआई सिर्फ और सिर्फ विदेशी कंपनियों के दबाव में बनायी जा रही नीति है। मुलायम सिंह ने कहा कि वो वोटिंग का बहिष्कार इस लिये किया है क्योंकि वो किसानों को परेशान होता नहीं देख सकते हैं।
After the Samajwadi Party walked out of the Lok Sabha before the vote on FDI in retail, its chief Mulayam Singh Yadav said, "We have boycotted this debate. It was decided by the party this was the best decision that the SP could come up with FDI will destroy farmers."