पति ने पत्‍नी को जुए में दांव पर लगाया, हार गया

Modern Draupadi: Wife lost on gambling table
गाजियाबाद। भारत की राजधानी दिल्‍ली से लगे उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक व्‍यक्ति ने पैसे के लिये अपनी पत्‍नी को जुए में दांव पर लगा दिया। वह दांव हार भी गया। पत्‍नी को इस बात का पता तब चला जब जुए में जीतने वाला शख्‍स साथियों के साथ उसे अपने साथ ले जाने के लिये आया। हालांकि पड़ोसियों ने इस मामले में महिला की मदद की और उसे उन लोगों के चुंगल से छुड़ाकर मायके भेज दिया। पीडि़त महिला ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पति पेशे से मोटरमैकेनिक है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के गांव जमशेदपुर की युवती सीमा (बदला हुआ नाम) का विवाह फरवरी माह में गाजियाबाद के ही नेहरुनगर इलाके में रहने वाले चिंकू के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ हुआ था। विवाह के कुछ माह तो बाद तो सबकुछ सही चल रहा था मगर धीरे-धीरे चिंकू का असली चेहरा सामने आ गया। वह अपनी पत्‍नी पर अपनी बहनोई के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। पति के मुंह से ये बात सुनकर सीमा सन्‍न रह गई। उसने विरोध किया तो चिंकू ने उसके साथ मारपीट की और संबंध ना बनाने पर घर से निकालने की धमकी दी।

10 दिन पूर्व चिंकू ने सारी हदें पार कर दीं। दोस्‍तों के साथ जुआ खलते हुए उसने सीमा को ही दांव के तौर पर लगा दिया। वह हार गया और जीता हुआ व्‍यक्ति जब सीमा को लेने पहुंचा तो सारा मामला सामने आ गया। सीमा की चींख सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गये और उसे दरिंदों के चुंगल से छुड़वाया। पुलिस ने बताया कि सीमा ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+