तमिलनाडु: गहरी खाई में गिरी बस, 7 की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु। तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के कोठगिरी इलाके में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरु कर दिया और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां 5 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हालांकि हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है। कुछ लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात संख्‍या से अधिक (50 से अधिक) लोगों को लेकर एक मिनी बस कोठगिरी की तरफ जा रही थी। बस की रफ्तार तेज थी जिसके चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्‍य लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को कोयंबटूर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Seven killed, 35 injured as bus falls into gorge in Tamil Nadu

स्‍थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस और बचाव दल फौरन मौके पर पहुंच गये। बचाव दल ने शवों और घायलों को बाहर निकाला। हालांकि कुछ लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस जब खाई में गिरी तो कुछ लोग बस से बाहर गिर गये। मरने वालों की शिनाख्‍त बालाकृष्णन (33), कुरुप्पनन (50), दोराईसामी (54), सुनीता (33) पप्पा (40), रामलिंगम (52) और नंदिनी (17) के रुप में हुई है। ये सभी कोठगिरी और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। घटना के बाद से बस का चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+