सर्द मौसम में संसद होगी गर्म, FDI पर बहस आज

नई दिल्ली। इन दिनों दिल्ली में सर्दी बढ़ती जा रही है। लोग सर्द मौसम का आनंद उठा रहे हैं लेकिन इस सर्द मौसम में आज देश की संसद काफी गर्मा-गर्म रहने वाली है क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अग्निपरीक्षा से गुजरना है।

आज एफडीआई पर संसद में बहस होने वाली है जिसके बाद बुधवार को इस पर वोटिंग होगी। हालांकि मनमोहन सरकार को इस बहस से कोई खतरा तो नहीं है लेकिन फिर भी सरकार की साख इस मुद्दे पर दांव पर लगी हुई है और इज्जत के दृष्टिकोण से देखा जाये तो यह यूपीए के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

मालूम हो एफडीआई के मुद्दे पर बहस और वोटिंग भाजपा की डिमांड थी, इसलिए सोमवार को संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने सभी राजनैतिक दलों से प्रार्थना की है कि वो एफडीआई पर बहस के दौरान अपनी बात कहे ना कि भाजपा की गलत नीति का अनुकरण करें।

सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सपा और बसपा दोनों ही एफडीआई के खिलाफ है इसलिए उनकी हरकत बहस और वोटिंग के दौरान क्या होती है इस मसले पर भी सबकी निगाहें रहेंगी क्योंकि मायावती ने सोमवार को कहा कि वो सरकार की पूरी बात सुनकर अपना फैसला करेंगी।

आपको बता दें कि लोकसभा में आज बहस और कल एफडीआई पर वोटिंग होगी तो वहीं राज्यसभा में गुरुवार को बहस और शुक्रवार को वोटिंग होगी। मालूम हो कि एफडीआई मुद्दे पर ही यूपीए की सहयोगी ममता बैनर्जी ने यूपीए से समर्थन वापस लिया था। वो इस मु्द्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहती थीं लेकिन किसी भी घटक दलों ने उनका साथ नहीं दिया और वो खारिज हो गया। इसलिए आज के बहस में उनकी भूमिका क्या होगी, यह भी देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+