करमुक्त कमाई से मालामाल सियासी पार्टियां

मालूम हो कि करमुक्त रकम जुटाने में भाजपा दूसरे नंबर पर है। हरियाणा के हिसार जनपद के रहने वाले एक रमेश वर्मा ने आरटीआई (राइट टू इनफॉर्मेशन) के तहत आयकर विभाग से यह सवाल पूछा जिसके जबाब के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने जो जानकारी पेश की है उसके अनुसार कांग्रेस ने 5 सालों में 1 हजार 385 करोड़ की करमुक्त राशि एकत्र कर ली है। वहीं भाजपा के पास 682 करोड़ की करमुक्त राशि है।
बहुजन समाज पार्टी ने 5 सालों में 147 करोड़ की करमुक्त राशि एकत्र कर ली है। आयकर विभाग ने जो आकंडा बताया है उसके अनुसार सीपीएम ने 85 करोड़, एनसीपी ने 41 करोड़, लोजपा ने 2.55 करोड़ और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने 2.85 करोड़ की संपत्ति एकत्र कर ली है। उल्लेखनीय है कि देश के राजनीतिक दलों को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 13-A के तहत टैक्स में छूट मिली हुई है। हालांकि उन्हें 20 हजार रूपये से अधिक आय या चंदा लेने पर इसका लेखा-जोखा रखना होता है।












Click it and Unblock the Notifications