चुनाव आयोग ने 'कैश ट्रांसफर योजना' पर सरकार से मांगा जवाब

आयोग ने पूछा है कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर अचार संहिता लगी हुई है ऐसे में सरकार ने क्या सोचकर 'कैश ट्रांसफर योजना' की घोषणा कर दी है। वैसे आपको बता दें विपक्ष यानी भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले में लिखित शिकायत की थी जिसके बाद चुनाव आयोग हरकत में आया और उसने कैबिनेट सेक्रटरी अजीत सेठ को गुस्से से भरा पत्र लिखा।
मालूम हो कि सरकार की ओर से देश के 51 जिलों में 'कैश ट्रांसफर योजना' का ऐलान किया गया है जिनमें से 4 जिले गुजरात के हैं। जिनके लिए चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को चुनाव होने हैं और राज्य में आचार संहिता लागू है।
इस मु्द्दे पर बीजेपी ने पहले ही प्रश्न उठाया था जिसे सरकार की ओऱ से बेबुनियाद ठहरा दिया गया था जिसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की और आयोग को सरकार के रवैये से अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications