पाकिस्‍तान में तोड़ा गया 100 साल पुरान मंदिर, हिंदुओं में रोष

pakistan
इस्‍लामबाद। पाकिस्‍तान में एक बिल्‍डर द्वारा सौ साल पुराने मंदिर को ढाहे जाने पर अल्‍पसंख्‍यक हिंदूओं में खासा विरोध है। मंदिर को लेकर पाकिस्‍तान के कराची अदालत में मामला चल रहा था कि रविवार को अचानक बिल्‍डर ने मंदिर को गिरवा दिया। पाकिस्‍तानी अखबार के अनुसार बिल्‍डर ने रविवार को ण्‍क बिल्‍डर ने आनन-फानन में हिंदू मंदिर सहित कई मकान भी तोड़ दिया जिसमें 40 लोग बेघर हो गये।

बेघर हुए लोगों में ज्‍यादतर हिंदू समुदाय के लोग हैं। मंदिर विध्‍वंस के बाद पाकिस्‍तान हिंदू काउंसील ने रविवार को ही कराची स्थित प्रेस क्‍लब के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि बिल्‍डर द्वारा मंदिर और घर तोड़े जाने के बावजूद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मालूम हो कि मंदिर तोड़े जाने की श्‍ह घटना उस वक्‍त हुई है जब पाकिस्‍तान के सिंध हाईकोर्ट में श्री राम पीर मंदिर ढाये जाने पर स्‍थगन लगाने की मांग वाली चाचिका पर सुनवाई चल रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह बात सही है कि मकानों को तोड़ा गया है मगर वहां कोई मंदिर नहीं थी। पुलिस ने पूरे मामले को खारिज करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया वहां कोई मंदिर नहीं था। वहां मकानों में कुछ हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं थीं लेकिन हमने यह सुनिश्चित किया कि वे सुरक्षित रहें। पुलिस ने बताया कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने के लिये प्रर्याप्‍त समय दिया गया था। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि लोगों ने उनपर पथराव कर दिया जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+