जीते जी मुलायम बने भगवान, अलीगढ़ में बनेगा मंदिर, सुबह-शाम होगी आरती

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश सैनी अलीगढ़ में मुलायम सिंह यादव का मंदिर बनवा रहे हैं। राजेश सैनी का कहना है कि पिछड़ों और दलितों के लिये नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जितना किया है उसे देखकर उनका मंदिर बनवाने की सोच मन में आई है। राजेश का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव का मंदिर 10 बाई 12 फुट का होगा। इसमें 5 फुट उंची मुलायम सिंह की मूर्ति रखी जायेगी। एक साल के अंदर यह मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा जिसमें 10 लाख रुपये खर्च होने की संभावना बताई जा रही है।
वहीं मुलायम का मंदिर बनावाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा में ही इसका विरोध किया जा रहा है। सपा के कुछ नेताओं का कहना है कि जीवित नेताओं की प्रतिमा स्थापित करना या उनके नाम पर मंदिर बनाना पूरी तरह से समाजवाद की विचारधारा के खिलाफ है। हालांकि सपा की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। मालूम हो कि अभी तक दक्षिण भारत में राजनेताओं और फिल्म स्टार्स का मंदिर बनाने का चलन रहा है। अगर मुलायम सिंह यादव का मंदिर अलीगढ़ में बन जाता है तो उत्तर भारत में यह ऐसा पहला मंदिर होगा।












Click it and Unblock the Notifications