फेसबुक विवाद- युवक रिहा पर क्या कहा ओबामा ने?

जी हां भले ही यह भारत के लिये शर्म की बात हो, लेकिन यह यथार्थ है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुद अपने देश की जनता से कहा है कि अगर उन्हें सरकार की नीतियों में कुछ गलत दिखाई देता है तो वो फेसबुक, ट्विटर का इस्तेमाल कर उसे उजागर करें। ओबामा ने कहा कि देश के विकास के लिये यह जरूरी भी है।
व्हाइट हाउस से ओबामा ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि अमेरिका की जनता फेसबुक-टिवटर व अन्य सोशल मीडिया का इस्तेमाल नेताओं को महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने के लिये दबाव बनायें।
अब भारत वापस लौटते हैं। आपने यहां पिछले दो सप्ताह में देखा ही होगा कि किस तरह पलघर की शाहीन और उसकी दोस्त रीनू श्रीनिवासन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनका जुर्म सिर्फ इतना था कि उनके मन में जो आया, वो उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वह पोस्ट असल में शिवसेना के खिलाफ था। उसके तुरंत बाद शिव सैनिकों ने शहीन के चाचा की क्लीनिक में तोड़फोड़ की। हद तो तब खत्म हो गई, जब पुलिस ने उस पोस्ट को लाइक करने वाली रीनू को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह सीरीज अभी यहां खत्म नहीं हुई है। कल ही की बात है जब पलघर के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कारण इस बार भी फेसबुक कमेंट। इस बार कमेंट राज ठाकरे के खिलाफ था।
अब आप बताइये व्यक्ति को अपनी राय व्यक्त करने की आजादी भारत में है या अमेरिका में?












Click it and Unblock the Notifications