गुजरात चुनाव: भाजपा से 11, कांग्रेस से 5 महिला प्रत्‍याशी

BJP Congress to field 16 women candidates
गांधीनगर। संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करने वाली देश की दो बड़ी पार्टियां खुद ही महिला प्रत्‍याशियों को चुनाव मैदान में उतारने से परहेज करती है। ज्‍यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐसा देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस और भाजपा मिलकर भी सिर्फ 16 महिला प्रत्‍याशी खोज पाये।

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये दोनों पार्टियों ने प्रत्‍याशियों की घोषणा की। यहां 13 दिसंबर को वोटिंग होनी है। जहां-जहां वोटिंग होनी है, उनमें पूरे सौराष्‍ट्र, पूरे दक्षिण गुजरात और पश्चिमी अहमदाबाद की चार सीटें शामिल हैं। इन 87 सीटों पर कांग्रेस की ओर से मात्र 5 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा ने किसी तरह जोड़ गांठ करके 11 महिलाओं को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल की नई पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी की ओर से सिर्फ 1 महिला मैदान में है। इस संबंध में गुजरात विश्‍वविद्यालय के समाजशास्‍त्री डा. गौरंग जानी का कहना है कि पूरे राज्‍य में गांवों और शहरों दोनों में महिलाएं राजनीति में ज्‍यादा रुचि नहीं रखतीं हैं। हर बार वही महिलाएं जीतती हैं, जो पिछले कई वर्षों से जीतती आ रही हैं।

डा. जानी का कहना है कि महिलाओं का राजनीति में आना बहुत जरूरी है, इसी से ही कन्‍या भ्रूण हत्‍या, महिला अपराध, आदि कम हो पायेंगे और उन्‍हें ज्‍यादा सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। यही नहीं विश्‍वविद्यालयों में भी यहा चुनाव नहीं होते हैं। इस कारण छात्र-छात्राएं भी राजनीति में रुचि नहीं लेते।

वहीं गुजरात महिला फेडरेशन की अध्‍यक्ष इला पाठक कहती हैं कि राज्‍य में स्‍थानीय स्‍तर पर पुरुषों के संपर्क ज्‍यादा हैं, महिलाओं के नहीं। यही कारण है कि पार्टियां चुनाव नहीं लड़ातीं।

ज्ञात हो कि 2007 के चुनाव में गुजरात में कुल 88 महिलाएं मैदान में उतरी थीं, जिनमें सिर्फ 16 ने जीत दर्ज की थी। इनमें 15 भाजपा की हैं और एक कांग्रेस की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+