हाईकोर्ट ने लाजपतनगर धमाके के दो आरोपियों को बरी किया

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने लाजपत नगर धमाको के सिलसिले में मिर्जा निसार, मोहम्मद जावेद और अली बट को गिरफ्तार किया और निचली अदालत ने इन दोनों को मौत की सजा सुनायी। आज हाई कोर्ट ने निसार और बट को बरी कर दिया और जावेद की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया।
तीनों के वकील केके मेनन के मुताबिक हाईकोर्ट ने निसार और बट के खिलाफ दिल्ली पुलिस पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। लिहाजा सरकार ने दोनों को बरी कर दिया।
हाई कोर्ट ने पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाने पर दिल्ली पुलिस को कड़ी फटकार भी लगायी।












Click it and Unblock the Notifications