पंचतत्व में विलीन बाला साहब, उद्दव ने दी मुखाग्नि
मुंबई। रविवार शाम को शिवसेना सु्प्रीमो बाल ठाकरे का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवाजी पार्क में करीब शाम 6 बजे बाला साहब को उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर उद्धव के चचेरे भाई और बाला साहब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे भी मौजूद थे। उनकी आंखो से छलकते आंसू उनके दिल के दर्द को बयां कर रहे थे। करीब 20 लाख लोग इस मौके पर शिवाजी पार्क में मौजूद थे। आम से लेकर खास सभी लोग अपने इस नेता को अंतिम प्रणाम करने के लिए पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता भी शिवाजी पार्क में मौजूद थे। पूरा माहौल गमगीन था। पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की थी लेकिन फिर भी जन समुदाय को रोक पाना काफी मुश्किल था। जिस समय बाला साहब के पार्थव शरीर को चिता पर रखा रहा शिवाजी पार्क बाला साहब अमर रहे जैसे नारों से गूंज उठा।
सैकड़ो की संख्या में मौजूद शिवसैनिकों के छलकती आंखे इस बात को बयां कर पाने के लिए काफी थी कि उनके लिए बाला साहब का जाना बेहद कष्टकारी है।मुखाग्नि देने के से पहले मातोश्री से बाला साहब की अंतिम यात्रा निकाली गयी जिसमें शामिल होने के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोग आये थे। इसके लिए पुलिस ने काफी सुरक्षा प्रबंध किये थे। कई रूटों में परिवर्तन किया गया था।
गौरतलब है कि शनिवार को दिन के साढे तीन बजे मुंबई में शिव सेना सु्प्रीमो बाला साहब ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 86 साल के थे और पिछले कईदिनों से बीमार चल रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications