अवैध संबंधों में चक्कर में भाभी ने देवर को मरवाया

पुलिस के अनुसार बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र में दुनौली गांव निवासी सुरेन्द्र और उसकी भाभी के बीच आए दिन झगड़े हुआ करते थे। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। सुरेन्द्र व सुधा की झगड़े की वजह थी सुधा के अवैध संबंध। पुलिस का कहना है कि सुरेन्द्र का भाई फौज में नौकरी करता था। वह घर से बाहर ही रहता था इस दौरान उसकी भाभी के विक्रम सिंह से अवैध संबंध हो गए।
सुरेन्द्र ने भाभी को यह करने से मना किया और कहा कि यदि भाई को पता चला तो गलत होगा। सुरेन्द्र ने भाभी को परिवार की बदनामी का हवाला भी दिया लेकिन सुधा मानने को तैयार नहीं हुई उसने विक्रम से मिलना जुलना जारी रखा। इसके बाद आए दिन सुरेन्द्र व सुधा में झगड़े हुआ करते थे। शुक्रवार को जब सुधा विक्रम से मिलकर लौटी तो सुरेन्द्र ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। कुछ ही देर में देवर भाभी में जोर-जोर से झगड़ा होने लगा।
सुधा ने विक्रम को फोन कर दिया और विक्रम ने आकर सुरेन्द्र को गोली मार दी। गोली लगने से सुरेन्द्र लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गया। इसके बाद विक्रम मौके से फरार हो गया लेकिन सुधा वहां से भाग नहीं सकी। हत्या की खबर कुछ ही देर में गांव में फैल गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेन्द्र की भाभी को हत्या का षणयंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस हत्यारे विक्रम की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications