अफसोस मैं इस समय अहमदाबाद में हूं: सचिन तेंदुलकर
अहमदाबाद। अफसोस मैं इस समय अहमदाबाद में हूं और बाला साहब ठाकरे की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सकता हूं इस बात का मुझे बेहद दुख है अभी अगर मैं मुंबई में होता तो अपने परिवार के साथ जरूर बाला साहब के अंतिम दर्शन के लिए जाता, यह कहना है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जो इस समय इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
सचिन ने कहा कि बाला साहब ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति समेत अनेक कामो में असीम योगदान रहा है इसलिए बाला साहब के जाने से आज महाराष्ट्र अनाथ हो गया है उनकी कमी को कोई भर नहीं सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करे।
गौरतलब है कि शनिवार को दिन के साढे तीन बजे मुंबई में शिव सेना सु्प्रीमो बाला साहब ठाकरे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 86 साल के थे और पिछले कईदिनों से बीमार चल रहे थे। आज शाम पांच बजे उनका शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जायेगा।मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर को लेकर हमेशा बाला साहब ठाकरे ने काफी कड़ी बातें कहीं। जब-जब सचिन तेंदुलकर के लिए भारत रत्न की बात उठी बाला साहब ने उनका विरोध किया। यही नहीं जब सचिन ने राज्य सभा के लिए नामंकन भरा तो भी बाला साहब ने कहा था कि यह कांग्रेस के डर्टी पिक्चर का हिस्सा है। सचिन को उन्होंने राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी लेकिन कभी भी सचिन की ओर से बाला साहब पर कोई टिप्पणी नहीं की गयी। क्लिक करें: बाल ठाकरे का सफर













Click it and Unblock the Notifications